बागेश्वर के स्यांकोट में बहुउद्देशीय शिविर में समस्याओं का समाधान कराते लोग। संवाद न्यूज एजेंस?
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत राइंका स्यांकोट में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। अध्यक्षता करते हुए क्षेत्रीय विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने कहा कि जनता की शिकायतों को मौके पर निस्तारित करना शिविर का उद्देश्य है। उन्होंने सभी अधिकारियों से शिविर में आई शिकायतों का त्वरित निदान करने के लिए कहा। इस मौके पर ग्रामीणों ने बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य की 21 शिकायतें दर्ज कराईं जिनमें से अधिकांश का मौके पर निस्तारण किया।
विधायक ने अन्य शिकायतों का जल्द निदान करने के निर्देश दिए। जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने कहा कि शिविर में जो भी शिकायत दर्ज होती है उसका प्राथमिकता से निदान होना जरूरी है। शिविर में समाज कल्याण विभाग ने सात लोगों के दिव्यांग प्रमाण पत्र आवेदन भरे। पर्यटन विभाग ने 27 लोगों को आवेदन पत्र बांटे। पंचायत राज विभाग ने 100 परिवार रजिस्टर वितरित किए।
पूर्ति विभाग ने 30 आवेदन पत्र, कृषि विभाग ने 20 पीएम किसान योजना के आवदेन और 40 किसानों को कृषि यंत्र बांटे। पशुपालन विभाग ने 10 पशुपालकों को दवाएं बांटीं। संचालन जिला समाज कल्याण अधिकारी बीसी जोशी ने किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख कपकोट गोविंद सिंह दानू, डीडीओ केएन तिवारी, एडीएम राकेश चंद्र तिवारी, सीईओ पदमेंद्र सकलानी, मुख्य कृषि अधिकारी वीपी मौर्या, जिला उद्यान अधिकारी आरके सिंह आदि थे।