पिथौरागढ़ जिले की सीमा पर बसे तिपोला क्षेत्र के लोगों ने सड़क का निर्माण नहीं होने पर लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का ऐलान किया है। गांव के लोगों ने कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी इलाके को एक सड़क न मिलने से उपेक्षा हो रही है।
पिथौरागढ़ जिले की सीमा पर बसे तिपोला क्षेत्र के लोगों ने सड़क का निर्माण नहीं होने पर लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का ऐलान किया है। तिपोला गांव में हुई बैठक में गांव के लोगों ने कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी इलाके को एक सड़क न मिलने से उपेक्षा हो रही है। सड़क नहीं होने से गांव के करीब 50 परिवार समस्याओं का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
गांव में हुई बैठक में सुरेंद्र सिंह, मोहन सिंह, हिमांशु सिंह, शंकर सिंह, दान सिंह, पुष्पा देवी, दीपा देवी, माया देवी, मानुली देवी, चंचल सिंह, हरीश सिंह ने कहा कि गांव के लोग दशकों से सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार और जनप्रतिनिधि कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज दबाई नहीं जानी चाहिए लेकिन यहां जनता की आवाज दबाई जा रही है।
सड़क नहीं होने से तिपोला के साथ मल्ला तिपोला के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सड़क का निर्माण शुरू नहीं होने पर लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।