फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांडा-धपोलासेरा मार्ग में बोल्डर गिरने से ठप रहा यातायात

विज्ञापन
कांडा-रावतसेरा मोटर मार्ग पर गिरे बोल्डर और मलबा हटाने को लगी जेसीबी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
कांडा/बागेश्वर। कांडा-धपोलासेरा मार्ग पर किमी चार पर पहाड़ी से बोल्डर गिरने के कारण यातायात दो घंटे तक बाधित रहा। सुबह के समय सड़क बंद होने से रोडवेज, केमू सहित स्कूल बस भी फंस गई। करीब दो घंटे बाद सड़क से मलबा और बोल्डर हटाए गए। पहाड़ी से लगातार हो रहे भूस्खलन से क्षेत्रवासियों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ा है। ग्रामीणों ने समस्या का स्थायी निदान खोजने की मांग की है।
विज्ञापन

कमस्यारघाटी की लाइफलाइन कही जाने वाली कांडा-धपोलासेरा सड़क पर पिछले वर्ष ढंढारधार के पास पूरी पहाड़ी दरक गई थी। इसके बाद से हल्की बारिश होते ही पहाड़ी से भूस्खलन हो रहा है। मंगलवार सुबह भूस्खलन के कारण मलबा और बड़े पत्थर भी रोड पर गिर गए और यातायात ठप हो गया। क्षेत्रवासियों ने सड़क बंद होने की सूचना विभाग को दी।
विभागीय जेसीबी ने मौके पर आकर सड़क पर जमा मलबा और पत्थर हटाए और यातायात सुचारु करवाया। लोनिवि के सहायक अभियंता भुवन जोशी ने कहा कि बारिश के समय में पहाड़ी को छेड़ने से पहाड़ के दरकने की संभावना है। जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर यातायात सुचारु करा दिया गया है। पहाड़ी का भूगर्भीय सर्वेक्षण कराने के बाद ही समस्या का स्थायी निदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें