फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असों-बसकूना समेत तीन मोटर मार्गों पर यातायात नहीं हुआ सुचारु

विज्ञापन
बागेश्वर के आरे में बागेश्वर-कपकोट सड़क से शनिवार की रात को हटाया जा रहा मलबा। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले की सड़कों पर बारिश का कहर लगातार टूट रहा है। शनिवार की रात जिले में भारी बारिश होने से बागेश्वर-कपकोट मोटर मार्ग पर हरसीला और आरे के समीप मलबा गिरने से कई घंटे तक गाड़ियां फंसीं रहीं। जिले की सात अन्य सड़कों पर भी यातायात ठप हो गया। तीन सड़कों में अब तक यातायात सुचारु नहीं हो सका है, हालांकि चार सड़कों पर वाहनों की आवाजाही शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन

शनिवार की रात बागेश्वर में 35 मिमी, गरुड़ में 31 मिमी और कपकोट में 18 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। शाम से ही बारिश शुरू हो गई थी। भारी बारिश से हरसीला के समीप निर्माणाधीन हरसीला-सीमा मोटर मार्ग से मलबा गिरा और करीब तीन घंटे तक यातायात ठप रहा। सड़क में जेसीबी नहीं होने से मलबा हटाने में समय लगा। लोनिवि की जेसीबी ने सड़क खुलवाई, लेकिन कुछ देर बाद ही फिर से भूस्खलन के कारण मलबा जमा हो गया। आरे के समीप भी लगातार गिर रहे मलबे के कारण रात के समय कई घंटों तक सड़क बंद रही। करीब 11 बजे दोनों स्थानों से मलबा हटाकर सड़क में यातायात सुचारु कराया जा सका। वहीं, रविवार की सुबह से बंद सड़कों को खोलने का काम पूरे दिन चलता रहा। कपकोट-पिंडारी, थुनाई-मिहिनियां, ढालन-खुनौली, बिजोरीझाल-ओखलसों आदि सड़कों पर यातायात सुचारु कराया गया, लेकिन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई असों-बसकूना सड़क अब भी बंद है। इसके अलावा धरमघर-माजखेत और बड़ी पन्याली मोटर मार्ग पर भी यातायात ठप है।
सरयू और गोमती का जलस्तर बढ़ा
बागेश्वर। कपकोट और गरुड़ क्षेत्र में हो रही बारिश के चलते सरयू और गोमती नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। रविवार को सरयू नदी का जलस्तर 865.80 मीटर और गोमती का 863.50 मीटर दर्ज किया गया। हालांकि दोनों नदियां खतरे के निशान 870.70 मीटर से काफी नीचे बह रही हैं।
विज्ञापन

बंद सड़कों को खोलने का काम लगातार चल रहा है। तीन सड़कों पर यातायात ठप है। मौसम सही रहा तो दो सड़कों पर सोमवार को आवाजाही शुरू करा दी जाएगी। असों-बसकूना सड़क का एक हिस्सा बह गया है। जिसे दुरुस्त होने में समय लग सकता है।
विज्ञापन

शिखा सुयाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बागेश्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें