फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बागेश्वर, कांडा और कपकोट के जंगल धधके

Sat, 04 May 2024 09:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के फटगली  गांव  में  सड़क किनारे से जंगल तक लगी आग। संवादबागेश्वर के फटगली गांव में सड
विज्ञापन
बागेश्वर/कांडा/कपकोट।
विज्ञापन

वनाग्नि की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। सभी रेंज क्षेत्रों के जंगल आग की चपेट में हैं। वन विभाग और दमकल विभाग की टीमें लगातार आग बुझाने में जुटी हैं। बावजूद इसके वनाग्नि की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग रहा है।
बागेश्वर रेंज के छतीना, कठपुड़ियाछीना क्षेत्र के जंगलों में आग लगी। वन विभाग की टीम ने आग को काबू किया, हालांकि इस दौरान वन संपदा को काफी नुकसान हुआ। कपकोट के कालीधार, फरसाली, झोपड़ा, बसकूना समेत अन्य इलाकों में जंगल आग की भेंट चढ़ चुके हैं। धरमघर रेंज के कांडा तहसील क्षेत्र में कमेड़ीदेवी के जंगल रातभर जलते रहे। बैजनाथ रेंज के शिखरकोट और गोपालकोट के जंगलों में भी आग लगने से वन संपदा को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


नाप खेत की आग जंगल तक पहुंचने की होगी जांच
बागेश्वर। बागेश्वर रेंज के गोगिनापानी गांव में नाप खेतों में लगी आग जंगल तक पहुंच गई। रेंजर श्याम सिंह करायत ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग को फैलने से रोका। मामले में वन पंचायत जांच कर रही है। राजस्व विभाग से भी नाप खेतों में आग लगाने की जांच को लेकर सहयोग लिया जा रहा है।
विज्ञापन



26 घटनाओं में 31.42 हेक्टेयर जले जंगल
बागेश्वर। वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में अब तक वनाग्नि की 26 घटनाओं में 31.42 हेक्टेयर जंगल जला है और 94,260 रुपये का अनुमानित नुकसान हुआ है। मई में वनाग्नि की आठ घटनाएं हुई हैं। हालांकि जगह-जगह लग रही आग को जोड़ा जाए तो जिले में वनाग्नि की घटनाओं का आंकड़ा शतक के करीब पहुंच चुका है।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें