फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: मतदान के लिए मनाने मटियोली पहुंची टीम, सड़क निर्माण की मांग को लेकर बहिष्कार पर अड़े ग्रामीण

Fri, 05 Apr 2024 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के मटियोली में ग्रामीणों को मतदान के लिए मनाते स्वीप के सहायक नोडल ​अ​धिकारी आलोक पांड
विज्ञापन
बागेश्वर। सड़क को लेकर चुनाव बहिष्कार के एलान पर अड़े मटियोली के ग्रामीणों को मनाने प्रशासन और स्वीप की टीम गांव पहुंची। टीम ने ग्रामीणों को मनाने का प्रयास किया लेकिन अब तक ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार वापस लेने के स्पष्ट संकेत नहीं दिए हैं। ग्रामीणों ने गांव में बैठक कर स्थिति स्पष्ट करने की बात कही है। इससे पूर्व भी स्वीप की टीम दो बार ग्रामीणों को मनाने की असफल कोशिश कर चुकी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी कैलाश प्रकाश चंदोला, आलोक पांडेय के नेतृत्व में गांव पहुंची टीम ने ग्रामीणों को लोकतंत्र में मतदान के महत्व की जानकारी दी। लोनिवि के एई कैलाश आर्या ने ग्रामीणों को सड़क निर्माण के लिए चल रही प्रक्रिया बारे में जानकारी दी। भरोसा दिलाया कि गांव को सड़क से जोड़ने के लिए गंभीरता से कवायद चल रही है। हालांकि प्रशासन और स्वीप के सदस्यों के मनाने के बावजूद ग्रामीणों ने अपना रुख स्पष्ट नहीं किया। एक ओर ग्रामीणों ने खुली बैठक में चर्चा के बाद मतदान को लेकर निर्णय लेने की बात कही तो वहीं दूसरी ओर नोटा दबाने पर विचार करने का आश्वासन भी दिया। इस मौके पर ग्रामीण देवीदत्त पांडेय, कुंदन लाल, सुंदर लाल, कानूनगो गोविंद नाथ गोस्वामी, स्वीप टीम के ललित मोहन जोशी, प्रकाश चंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें