बागेश्वर के भराड़ी न्याय पंचायत में आयोजित खेल महाकुंभ के विजेता खिलाड़ी को पुरस्कृत करते अतिथि
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर/कपकोट। भराड़ी और बोहाला न्याया पंचायत में चल रहे खेल महाकुंभ का समापन हो गया है। विजेताओं को प्रमाणपत्र, मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
भराड़ी न्याय पंचायत पंचायत के खेल महाकुंभ के 100 मीटर दौड़ में रोहित और दिया, 400 मीटर में डुंगर और दिया, 800 मीटर में करन और ललिता, 1500 मीटर दौड़ में तनुज और पूजा ने बालक और बालिका वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। लंबी कूद में रवि और नेहा, चक्का फेंक में भारत और बबीता ने बाजी मारी। भारत ने गोला फेंक और हिमांशु ने भाला फेंक प्रतियोगिता भी जीती। बृहस्पतिवार को हुए समापन समारोह में बीईओ रमेश चंद्र मौर्य मुख्य अतिथि रहे। अध्यक्षता प्रधानाचार्य वंशीलाल और संचालन गंगा पांडेय ने किया।
इधर, बोहाला न्याय पंचायत के खेल महाकुंभ का आयोजन खेल मैदान जांठा में किया गया। प्रतियोगिता में राइंका बोहाला के छात्र-छात्राओं का दबदबा रहा। अंतिम दिन हुई 1500 मीटर की दौड़ में राजा सिंह और 800 मीटर की दौड़ में रश्मि ने बाजी मारी। विजेताओं को मुख्य अतिथि जिपं. सदस्य चंदन सिंह रावत ने पुरस्कार बांटे। वहां पर प्रधानाचार्य सतीश चंद्र, वंशीधर जोशी, पूरन सिंह असवाल आदि थे।