फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमालयी क्षेत्र से सटे गांवों में हुआ हिमपात, निचले इलाकों में बारिश

विज्ञापन
बर्फ की आगोश में बागेश्वर का खाती गांव। फोटो सौजन्य तारा सिंह दानू। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में लगातार तीन दिन से मौसम खराब है। शुक्रवार की रात और शनिवार तड़के हिमालयी क्षेत्र से सटे गांवों में हिमपात हुआ। निचले इलाकों में हल्की बारिश हुई। बारिश और बर्फबारी से संपूर्ण जिला शीतलहर की चपेट में है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार पिंडर घाटी के खाती, बदियाकोट, वाथम समेत तमाम इलाकों में शुक्रवार की रात और शनिवार की सुबह जमकर बर्फबारी हुई। खाती निवासी तारा सिंह दानू ने बताया कि बृहस्पतिवार से ही इन इलाकों में बर्फ गिरने लगी थी। शामा, लीती समेत तमाम इलाकों में शनिवार को भी हल्की बारिश हुई। शनिवार को भी सुबह से ही मौसम खराब रहा। लोगों को ठंड से बचने के लिए आग, हीटर और गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। मौसम का बिगड़ा मिजाज राजनीतिक दलों के लिए भी परेशानी खड़ी कर रहा है। राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं को ग्रामीण इलाकों में प्रचार करने में दिक्कत आ रही है।
मौसम विज्ञान विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटे में बागेश्वर में 2.5 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। गरुड़ और कपकोट में बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन

रानीखेत में बारिश से छाया सन्नाटा
रानीखेत (अल्मोड़ा)। मौसम के मिजाज तल्ख हो चले हैं। शनिवार की सुबह 11 बजे से बूंदाबांदी शुरू होते ही ठंड में भी काफी इजाफा हो चला है। ठंड के चलते पूरा जन जीवन अस्त व्यस्त है। नगर की बाजार में दिन भर सन्नाटा छाया रहा। लोग अलाव सेककर कड़ाके की ठंड को भगाते नजर आए। हालांकि शाम के वक्त बारिश तो नहीं हुई, अलबत्ता आसमान बादलों से घिरा पड़ा रहा और शीतलहर के चलते ठंड में भी इजाफा होता रहा। ऊंचाई वाले चौबटिया क्षेत्र में भी बारिश हुई, लेकिन अभी तक बर्फबारी नहीं हुई है।
अल्मोड़ा में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी
अल्मोड़ा। शनिवार को नगर और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हुई। शनिवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार को जिले में 0.5 एमएम बारिश हुई। ठंड के चलते शराब के ठेके ग्राहकों से गुलजार रहे। शीतलहर के चलते शाम को बाजार भी जल्दी सुनसान हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें