फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आउट ब्रांडिंग कालिंग सेंटर में नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े सात लाख की चपत लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। इंटरनेशनल आउट ब्रांडिंग कालिंग सेंटर में नौकरी दिलाने के नाम पर बागेश्वर के एक युवक को 7.49 लाख रुपये की चपत लगा दी। चपत लगाने वाला युवक पिथौरागढ़ जिले का बताया जा रहा है और होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई के दौरान दोनों दोस्त रह चुके हैं। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय के कठायतबाड़ा निवासी राजेंद्र सिंह ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया है कि होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई के दौरान उसकी मुलाकात पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट तहसील के एक लड़के से हुई। वर्ष 2019 के अंत में कविंद्र नामक उक्त युवक ने उसे बताया कि वह उसकी इंटरनेशनल आउट बांडिंग कालिंग सेंटर में नौकरी लगवा सकता है। इसके लिए उसे कुछ रुपयों का इंतजाम करना होगा। राजेंद्र उसके झांसे में आ गया और कविंद्र के खाते में अलग-अलग तारीखों में रुपये ट्रांसफर किए। उसके ई मेल पर मेल भेजकर भी पैसे मांगे गए। वह 7.49 लाख रुपये उसके खाते में डाल चुका है। नौकरी नहीं लगी। पुलिस उपाधीक्षक विपिन चंद्र पंत ने बताया कि आरोपी की तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी की धारा 420 में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुरूप अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें