कौसानी/बागेश्वर। होली पर्व पर मिलावाटखोरी रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम बाजारों का नियमित निरीक्षण कर रही है। शुक्रवार को टीम ने कौसानी बाजार और गरुड़ के गोलू मार्केट, टीट बाजार में निरीक्षण कर पांच नमूने लेकर जांच के लिए भेजे।
जिला अभिहित अधिकारी ललित मोहन पांडेय के नेतृत्व में विभागीय टीम ने किराना स्टोर, मिठाई की दुकान, ढाबे, रेस्टोरेंट आदि का निरीक्षण किया। व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम की जानकारी दी और एक्सपायरी डेट की सामग्री दुकान में न रखने, मिलावटखोरी नहीं करने को कहा। टीम ने संदेह के आधार पर गुझिया के दो, मावा, घी और दूध के एक-एक नमूने लेकर जांच के लिए विश्लेषणशाला, रुद्रपुर भेजे। वहां पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार, भूपेंद्र देव, जीवन चंद्र धौनी आदि मौजूद थे। संवाद