फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने रोका निर्माण कार्य

Sun, 19 Jun 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
विज्ञापन
एसडीएम ने रोका निर्माण कार्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। डंगोली-सौलानी मोटर में घटिया डामरीकरण से बौखलाए ग्रामीणों ने शनिवार को भोलाथल में जोरदार प्रदर्शन किया। निर्माण एजेंसी पीएमजीएसवाई सिंचाई खंड प्रति ग्रामीणों का आक्रोश देखकर एसडीएम मौके पर पहुंचे। उन्होंने दो ट्रक निर्माण सामग्री को जब्त कर काम पर रोक लगा दी। ग्रामीणों ने सीएम से ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की मांग की है।
विज्ञापन


डंगोली-सैलानी मोटर मार्ग में डामरीकरण और सड़क सुधारीकरण के लिए शासन ने सात करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। निर्माण एजेंसी पीएमजीएसवाई सिंचाई खंड बागेश्वर का नोएडा की एमबीसी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से निर्माण का अनुबंध हुआ है। वज्यूला क्षेत्र के ग्रामीणों ने निर्माण एजेंसी से कई बार बेहतर डामरीकरण के लिए कहा। ठेकेदार ने ग्रामीणों की समस्या को नजरअंदाज किया।

शनिवार को भाजपा नेता त्रिलोक बुटोला, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र मेहता, शिवा मेहरा, नरेंद्र परिहार, व्यापार संघ अध्यक्ष दीपक सुयाल, महिपाल सिंह परिहार, भवान सिंह, प्रकाश सिंह आदि ने भोलाथल में प्रदर्शन किया। आंदोलन उग्र देख एसडीएम रवींद्र सिंह बिष्ट मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने सड़क निर्माण में प्रयोग हो रही दो ट्रक घटिया सामग्री को जब्त किया। एसडीएम ने अगले आदेश तक निर्माण कार्य पर रोक लगा दी। निर्माण एजेंसी के ईई राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि सड़क में जहां पर भी घटिया डामरीकरण हुआ है, उसे दुरुस्त किया जाएगा। भाजपा नेता त्रिलोक ने बताया कि ब्लॉक के जिन सड़कों में घटिया काम हो रहा है। उनकी जांच कराई जाएगी। 

गरुड़ (बागेश्वर)। ब्लॉक प्रमुख भरत सिंह फर्स्वाण ने डीएम से अणां-लोहारचौरा और घेटी-कुलाऊं मोटर मार्ग में घटिया निर्माण कार्य पर नाराजगी जताई है। ब्लॉक प्रमुख ने ग्रामीणों से निर्माण कार्य पर पैनी नजर रखने को कहा है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें