फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुलम के ग्रामीणों ने दी विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी

विज्ञापन
कपकोट के दुलम में क्रमिक अनशन में बठे लोग। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। दो सूत्री मांगों के लिए दुलम के ग्रामीण रविवार को 12वें दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे रहे। ग्रामीणों ने संचार और सड़क सुविधा की मांग पूरी न होने पर आगामी विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

गांव में संचार सुविधा का लाभ दिलाने और दुलम-ठांगधार मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू करवाने के लिए दुलम के ग्रामीण 20 अक्तूबर से भुल्यूड़ा में क्रमिक अनशन कर रहे हैं। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन पर गांव की प्रमुख समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया। कहा कि गांव के लोगों को मोबाइल फोन पर बात करने के लिए दो किमी दूर जाना पड़ता है। गांव में तीन वर्ष पहले लगा मोबाइल टावर शोपीस बन गया है। संचार सुविधा के लिए पहले ज्ञापन दिए, धरना-प्रदर्शन भी किया, लेकिन समस्या का निदान नहीं हो सका। आक्रोशित ग्रामीणों ने मांग पूरी होने तक आंदोलन पर डटे रहने की चेतावनी दी। रविवार को अनशन में दरबान सिंह, बलवंत सिंह, पूरन सिंह, प्रमोद सिंह बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें