फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोथिंग, हरसीला, बुरमोला के शहीदों के आंगन से एकत्र की पवित्र मिट्टी

विज्ञापन
शहीद के आंगन से एकत्र मिट्टी लाते सैनिक कल्याण कर्मी। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट ब्लॉक में शहीद सम्मान यात्रा के अंतिम दिन कई शहीदों के घर-आंगन से पवित्र मिट्टी एकत्र की गई। सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग के कर्मचारियों ने शहीदों के परिजनों का हालचाल जाना। उन्हें चार दिसंबर को कपकोट ब्लॉक सभागार में होने वाले सम्मान समारोह में आमंत्रित भी किया।
विज्ञापन

शहीद सम्मान यात्रा के अंतिम चरण में कपकोट ब्लॉक के शहीदों के आंगन से मिट्टी एकत्र की गई। सैनिक कल्याण विभाग ने हरसीला के शहीद सैनिक गोपाल सिंह, खर्ककानातोली के विशन सिंह, सुमगढ़ के दान सिंह, बुरमोला के भूपाल सिंह, हर सिंह और पोथिंग के शहीद सैनिक विनोद जोशी के घर जाकर मिट्टी एकत्र की। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी जीएस बिष्ट ने बताया कि चार दिसंबर को कपकोट ब्लॉक में क्षेत्र के सभी शहीदों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर और ताम्रपत्र देकर सम्मानित किया जाना है। इसके तहत मिट्टी एकत्र करने के साथ शहीदों के परिजनों को सम्मान समारोह के लिए आमंत्रित भी किया गया। शहीदों के आंगन से एकत्र की गई पवित्र मिट्टी को सैन्य धाम देहरादून भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें