फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन सड़कों पर चलना कमर बांधकर...

विज्ञापन
बागेश्वर के द्यांगण-आरे बायपास में सड़क के गड्ढों को पत्थर से भरते वाहन चालक। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली सड़कें इनकी बदहाली की कहानी कह रही हैं। यातायात सुविधा को सुगम बनाने के लिए निर्मित किए गए बाईपास बदहाल हैं तो ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली सड़कों की हालत भी अच्छी नहीं है। सड़कों पर बने गड्ढे हादसों का सबब बन रहे हैं। सड़कों पर सफर करने वाले यात्रियों को आए दिन परेशानी झेलनी पड़ती है। वाहन चालक और संचालकों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

द्यांगण-आरे बायपास में स्वयं गड्ढे भर रहे चालक
बागेश्वर। बाजार क्षेत्र से भारी वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए बनाया गया द्यांगण-आरे बायपास बदहाल हो गया है। सड़क गड्ढों से पटी है। सड़क में डामर कई स्थनों पर पूरी तरह से उखड़ चुका है। हालात इतने खराब हैं कि वाहन चालकों को खुद गड्ढे भरने पड़ रहे हैं। सड़क पर रोजाना भारी वाहन चलते हैं। पूरे दिन सड़क पर वाहनों की आवाजाही रहती है। गड्ढों से भरी सड़क में वाहन चालकों को हादसे का खतरा भी बना रहता है। इधर, लोनिवि के सहायक अभियंता बिजेंद्र मेहरा ने बताया कि सड़क की देखरेख और रखरखाव की जिम्मेदारी बीआरओ के पास चली गई है। सड़क की मरम्मत भी संबंधित विभाग की ओर से की जाएगी।
बागेश्वर-दफौट सड़क पर नहीं दिखता डामर
बागेश्वर। दफौट क्षेत्र के गांवों को जोड़ने वाली सड़क भी बदहाल है। सड़क को देखकर अंदाजा लगाना मुश्किल है कि कभी इसमें डामर भी किया गया होगा। सड़क में कई स्थानों पर गड्ढे बने हैं। इसी सड़क पर बागेश्वर की पुलिस लाइन भी पड़ती है। बारिश के कारण अधिकांश स्थानों पर सड़क मलबे और कीचड़ से भर गई है। सड़क से रोजाना ग्रामीण आवाजाही करते हैं। पूरे दिन टैक्सी समेत भारी वाहन भी सड़क से गुजरते हैं। क्षेत्रवासियों ने कई बार विभाग को सामने सड़क की बदहाली को रखा लेकिन अब भी सड़क की दशा सुधारने के लिए ठोस कार्य नहीं किया जा रहा है। इन दिनों पुलिस कांस्टेबल की भर्ती चल रही है। अभ्यर्थी वाहनों से पहुंच रहे हैं। आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इधर, लोनिवि के सहायक अभियंता कैैलाश चंद्र आर्या ने बताया कि सड़क पर पेच वर्क के लिए निविदा हो गई है। बांड बनाने का काम चल रहा है। जल्द ही गड्ढों को भरने का काम शुरू करा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें