फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारगिल शहीद रमेश परिहार के गांव को जल्द मिलेगी वाहन सुविधा

विज्ञापन
बागेश्वर के अमतौड़ा में डुंगरगांव सड़क के उद्घाटन के मौके पर सभा को संबोधित करते विधायक चंदन राम - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। लंबे इंतजार के बाद कारगिल शहीद रमेश सिंह परिहार के गांव डुंगरगांव तक मोटर मार्ग निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। चार किमी मार्ग का निर्माण गांधी जयंती के दिन से शुरूहुआ। विधायक चंदन रामदास ने बेलता से आगे के लिए बनने वाली सड़क का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

रुनीखेत से गांधी ग्राम अमतौड़ा होते हुए डुंगरगांव-मजबे-दाड़िमठौक तक मोटर मार्ग के निर्माण की मांग करीब 30 वर्ष पुरानी है। सड़क की मांग के लिए ग्रामीणों ने 2012 के विधानसभा चुनाव का बहिष्कार भी किया था। 2013-14 में मोटर मार्ग के छह किमी का निर्माण रुनीखेत से बेलता तक मोटर मार्ग का कटान हो गया था। इसके बाद निर्माण अधर में लटक गया। ग्रामीण लगातार निर्माण पूरा कराने की मांग कर रहे थे।
शनिवार को गांधी ग्राम अमतौड़ा के बेलता में आयोजित कार्यक्रम में मोटर मार्ग का शुभारंभ करते हुए विधायक दास ने कहा कि चार किमी मार्ग निर्माण के लिए शासन से 87 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हुई है। निर्माण कार्य शुरू हो गया है। ग्रामीणों ने विधायक और सीएम का आभार जताया है। वहां पर भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, कुंदन सिंह परिहार, खड़क सिंह टंगड़िया, शहीद रमेश की पत्नी पुष्पा देवी, ग्राम प्रधान ललित मोहन सिंह परिहार, नंदन सिंह परिहार, चंदन सिंह परिहार, राजकुमार परिहार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें