फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपकोट-बागेश्वर मोटर मार्ग पर दिन के समय बाधित रहा यातायात

विज्ञापन
बागेश्वर-कपकोट सड़क से हरसीला-सीमा मोटर मार्ग के कटान में लगी जेसीबी मशीन। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। ग्रामीण सड़कों के निर्माण कार्य के चलते कपकोट-बागेश्वर मोटर मार्ग पर सुबह 11 से शाम पांच बजे तक यातायात बाधित रहा। इस दौरान वाहनों को अन्य मार्गों से होकर गुजरना पड़ रहा है। विभाग ने पांच अप्रैल तक लोगों से सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन

बागेश्वर-कपकोट मोटर मार्ग के किमी 11 से 22 के बीच हरसीला-सीमा और तुड़तुड़िया-भैरू ओखलधार मोटर मार्गों के निर्माण के लिए पहाड़ी कटान का काम किया जा रहा है। इसे देखते हुए विभाग ने एक से पांच अप्रैल तक दिन के समय मुख्य मार्ग से वाहनों की आवाजाही को स्थगित किया गया है। लोनिवि के ईई एसके पांडेय ने बताया कि पहाड़ी कटान के दौरान भारी मात्रा में मलबा और पत्थर गिरने का भय था, जिसे देखते वाहनों की आवाजाही रोकी गई है। बताया कि मुख्य सड़क पर यातायात बाधित रहने के दौरान वाहन हरसीला-गैरखेत-पोलिंग-कपकोट और बैड़ा पाकड़-दोफाड़-पपों-रताइश मोटर मार्ग से आवाजाही कर रहे हैं। उन्होंने तय अवधि तक सड़क पर सामान्य दिनों की तरह यातायात सुचारु कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें