फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती प्रक्रिया में बारिश ने डाला खलल

विज्ञापन
बागेश्वर के पुलिस लाइन में चल रही भर्ती के दौरान युवक की नाप जोख करते कर्मचारी। संवाद न्यूज एजेंस - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। पुलिस लाइन में चल रही आरक्षी भर्ती प्रक्रिया में बारिश ने बाधा डाली। सोमवार को बारिश के कारण युवाओं को इंतजार करना पड़ा। आखिरकार 190 युवाओं की शारीरिक दक्षता परीक्षा नहीं हो पाई। बारिश से प्रभावित युवाओं की परीक्षा चार जून को कराई जाएगी। एसपी अमित श्रीवास्तव की देखरेख में सुबह छह बजे से शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू हो गई थी। हालांकि मौसम में बदलाव से समय-समय पर व्यवधान पैदा हुआ। करीब 10 बजे बाद बारिश तेज होने लगी, जिसके कारण भर्ती प्रक्रिया को समय-समय पर रोकना पड़ा। भर्ती के लिए पंजीकृत 400 में से 283 युवाओं ने भर्ती प्रक्रिया में भागीदारी की थी। 75 अभ्यर्थी सफल रहे। परीक्षा में 18 अभ्यर्थी सफल नहीं हो सके, जबकि 117 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

एसपी श्रीवास्तव ने बताया कि खराब मौसम के कारण कुछ गतिविधियां नहीं हो सकी है। जिनके लिए तिथि नियत की गई है। बाकी प्रक्रिया रोजाना की तरह जारी रहेंगी। इस मौके पर सीओ शिवराज सिंह राणा, अंकित कंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें