कपकोट के कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल की मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करती प्रधानाचार्य मोहि
- फोटो : BAGESHWAR
कपकोट (बागेश्वर)। कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल कपकोट में मैराथन का आयोजन किया गया। आठ किमी की दौड़ में जूनियर और सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने भागीदारी की। सीनियर वर्ग में राहुल और जूनियर वर्ग में जगदीश ने सबसे पहले लक्ष्य हासिल कर विजेता का पुरस्कार अपने नाम किया। पहले तीन स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए।
आठ किमी की मैराथन असों से गडेरा तक कराई गई। दौड़ को प्रधानाचार्य मोहनी पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीनियर वर्ग की दौड़ में सूरज और मनोज ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में गौरव दूसरे और अर्जुन तीसरे स्थान पर रहे। वहां पर जीवन पांडेय, गणेश कपकोटी, रेनू टाकुली आदि थीं।