बागेश्वर में प्रदर्शन करते सैनिक कल्याण कर्मी।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। विभागीय संविदा प्रदान करने समेत तीन सूत्रीय मांगों को लेकर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय के उपनल संविदा कर्मचारी हड़ताल पर डटे हैं।
हड़ताली कर्मियों ने कार्य बहिष्कार के दौरान मांगों को लेकर नारेबाजी की। कहा कि दशकों की सेवा के बाद भी उन लोगों को विभागीय संविदा नहीं दी जा रही है। सातवें वेतनमान का लाभ देने की मांग भी पूरी नहीं की जा रही है। अगस्त माह में हड़ताल अवधि का वेतन रोक दिया गया। संविदा न मिलने से कर्मचारियों को तमाम सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। धरने पर दान सिंह, महेश राम, किशन सिंह, बसंत बल्लभ जोशी, नरेंद्र सिंह दफौटी, जगदीश सिंह आदि बैठे।