फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के पानी ने बढ़ाई ठाकुरद्वारा वार्ड के लोगों की परेशानी

विज्ञापन
बागेश्वर में नगरपालिका के ईओ को ज्ञापन देते ठाकुरद्वारा के लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। नगरपालिका के ठाकुरद्वारा वार्ड में बीते दिन हुई बारिश ने लोगों को परेशानी में डाल दिया। बारिश का पानी नालियों से रिसकर लोगों के घरों और खेतों में भर गया। वार्ड निवासियों ने नगरपालिका ईओ को ज्ञापन देकर नालियों की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को ठाकुरद्वारा वार्ड के लोगों ने ईओ सतीश कुमार को बताया कि वार्ड की नालियों से रिसाव हो रह है। नालियों से बहने वाला घरों का गंदा पानी रिसकर लोगों के खेतों में बह रहा है। भारी बारिश के बाद सारा पानी घरों और खेतों में भर गया। गंदा पानी और कूड़ा भरने से उपजाऊ खेतों को नुकसान हो रहा है। खेतों में बुवाई का काम करने में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने कहा कि मानसून की शुरुआत होने से पहले ही जिस तरह से पानी खेतों और घरों में जमा हो गया, उससे मानसून के दिनों में परेशानी अधिक बढ़ सकती है। क्षेत्र के लोगों ने ईओ से नालियों की जांच कराने और रिसाव वाले स्थान की मरम्मत कराने की मांग की। वहां पर चंपा देवी, विद्या बाफिला, प्रकाश चंद्र तिवारी, कमला तिवारी, प्रभा तिवारी, जया तिवारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें