फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई साल बाद हुई बीडीसी बैठक में जन समस्याओं पर खूब दिखी उठापटक

विज्ञापन
बागेश्वर के ब्लॉक सभागार में हुई बीडीसी बैठक में समस्या रखते जनप्रतिनिधि। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। कोरोना काल के चलते ढाई साल बाद ब्लॉक सभागार में बीडीसी बैठक का आयोजन हुआ। करीब पांच घंटे तक चली बैठक में जनप्रतिनिधियों ने बिजली, पानी, शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य सहित तमाम मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता से रखा।
विज्ञापन

बीडीसी बैठक में अधिकांश जनप्रतिनिधियों ने जल जीवन मिशन योजना के कार्यों में तेजी लाने की मांग की। पालीबगड़ के ग्राम प्रधान ने पेयजल योजना ध्वस्त होने से चार किमी दूर से पानी लाने की समस्या रखी और ग्राम सभा में पुस्तकालय खोलने की मांग की। क्षेपं सदस्य आनंद तिवारी ने बालीघाट से धरमघर तक झूलते बिजली के तार और कई स्थानों पर खतरा बने सड़े-गले पोल की समस्या उठाई। चौगांवछीना, कांडा कमस्यार के प्रतिनिधियों ने भी इस समस्या को प्रमुखता से रखा।
भतौड़ा के ग्राम प्रधान ने ग्रामीण के करंट से मरे खच्चर का मुआवजा नहीं मलने की समस्या रखी। चौगांवछीना के प्रधान ने देवलधार विद्यालय के जीर्ण-र्शीण भवन का निर्माण कराने की मांग की। प्राइमरी स्कूल में 36 बच्चों के सापेक्ष एक ही शिक्षक तैनात होने की समस्या को उठाया। प्रधान महेश चंद्र ने विद्यालय में शिक्षक के शराब पीकर आने की शिकायत की। धपोलासेरा के प्रधान ने प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक की कमी का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

पाना के प्रधान ने मिडडे मील की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। भैरुचौबट्टा के प्रधान ने प्राथमिक विद्यालय के जीर्णशीर्ण भवन के मरम्मत की मांग रखी। बैठक में विभिन्न विभागों से आए अधिकारियों ने समस्याओं को सुना। बैठक की अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक प्रमुख पुष्पा देवी, प्रभारी डीएम सीएस इमलाल और सीडीओ संजय कुमार सिंह ने अधिकारियों को समस्याओं का गंभीरता के साथ समय पर हल करने के निर्देश दिए। वहां पर ज्येष्ठ प्रमुुख पुष्पा देवी, कनिष्ठ प्रमुख चांदनी टम्टा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें