कपकोट के पाइनवुड इंटरनेशनल स्कूल में दौड़ में हिस्सा लेते बच्चे। विज्ञप्ति
- फोटो : BAGESHWAR
कपकोट (बागेश्वर)। पाइनवुड इंटरनेशनल स्कूल में दो दिनी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं संपन्न हो गई है। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दौड़, कबड्डी, म्यूजिकल चियर रेस आदि खेलकूद में भागीदारी की। सीनियर वर्ग में तुषार दानू, माया कोरंगा और जूनियर वर्ग में चेतन पाठक और दिया कोश्यारी को ओवरऑल चैंपियन चुना गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य मदन सिंह बिष्ट और ग्राम प्रधान गणेश कुमार ने संयुक्त रूप से मशाल जलाकर किया। पिछले वर्ष के विजेता प्रिंस दानू और माया कोरंगा ने मशाल लेकर मैदान का चक्कर लगाया। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में प्रिंस दानू और माया कोरंगा ने 100 मीटर, तुषार दानू ने 1000 हजार मीटर और माया ने 800 मीटर की दौड़ में पहला स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग की 600 मीटर दौड़ में इशांत और कृतिका दानू ने बाजी मारी। म्यूजिकल चियर रेस में प्रियांशी और कृतिका विजेता रहे। कबड्डी में हिमाद्री हाउस की टीम पहले स्थान पर रही। वहां पर मनोज कुमार, राजीव कुमार, वंदना चन्याल, उषा, दीपा कपकोटी, हर्षिता बिष्ट, हेमा देव, टीएस सोरागी, प्रबंधक हरीश सिंह बिष्ट, विमला बिष्ट आदि थे।