फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांग पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

विज्ञापन
बागेश्वर में प्रदर्शन करते कोविड उपनल कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। स्वास्थ्य विभाग में सेेवा विस्तार देने की मांग के लिए उपनल कर्मचारियों का आंदोलन जारी है। कर्मचारियों ने डीएम कार्यालय में प्रदर्शन कर सरकार और विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

कोरोना काल में स्वास्थ्य विभाग में तैनात कर्मचारियों ने 31 मार्च को सेवा समाप्त किए जाने के बाद से आंदोलन शुरू किया है। उपनल कर्मियों का कहना है कि सरकार और विभाग ने उनके साथ नाइंसाफी की है। महामारी के दौर में जान जोखिम में डालकर काम करने के बावजूद कर्मचारियों को बेरोजगार कर दिया है। दो साल तक सेवा करने के बाद इस तरह से हटाना उचित नहीं है। कर्मचारियों के सामने भविष्य का संकट पैदा हो गया है। कर्मचारियों ने सरकार और विभाग से जल्द सेवा विस्तार या समायोजन करने की मांग की। वहां पर बलवंत सिंह, रेखा, सुरेश चंद्र, कमलेश परिहार, पवन खेतवाल, सीता देवी, प्रभा देवी, मेघा परिहार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें