फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन स्टॉप सेंटर ने बागेश्वर में फिर रुकवाया नाबालिग का विवाह

विज्ञापन
बागेश्वर के काफलीगैर में जागरूकता अभियान चलाते वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाइन विंग की टीम। विज? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। बाल विकास विभाग के वन स्टॉप सेंटर ने पुलिस के एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल और महिला हेल्पलाइन विंग के सहयोग से जिले में जून में होने वाले किशोरी के विवाह को रुकवा दिया है। दिसंबर 2019 से अब तक जिले में 23 किशोरियों का विवाह रुकवाया जा चुका है।
विज्ञापन

काफलीगैर तहसील के पासदेव गांव में नाबालिग का विवाह तय होने की सूचना पर शनिवार को टीम गांव पहुंची। वन स्टाप सेंटर प्रभारी षष्टी कांडपाल ने बताया कि किशोरी का विवाह छह जून को होना था। किशोरी की उम्र जून में 17 वर्ष हो रही है। परिजनों को समझाया गया कि उसके बालिग होने पर ही उसका विवाह करें। इस पर किशोरी के परिजन मान गए। किशोरी के परिजनों से 18 वर्ष पूरे होने पर विवाह करने का शपथपत्र लिया गया। टीम में महिला हेल्पलाइन सेल की प्रभारी खष्टी बिष्ट आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें