फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क नहीं बनने से नाराज ओड़लोहार के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बागेश्वर के ओड़लोहार गांव में सड़क न होने के विरोध में प्रदर्शन करते लोग। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। ओड़लोहर ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने स्यारीचौरा-सिमस्यारी-सरना-दमौला सड़क का निर्माण पूरा नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर जल्द सड़क का निर्माण पूरा करवाने की मांग की। आक्रोशित ग्रामीणों ने मांग पूरी नहीं होने पर मतदान नहीं करने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

स्यारीचौरा से दमौला तक बनने वाली सड़क का निर्माण कार्य पिछले एक वर्ष से रुका है। ग्रामीणों का कहना है कि दो किमी की सड़क में स्यारीचौरा से 800 मीटर और दमोला से मल्ला सरना तक एक किमी का काम पूरा हो गया है। बीच में मात्र 200 मीटर के कार्य शेष है। सड़क के अवशेष कार्य को पूरा करने के लिए कई बार शासन-प्रशासन से मांग की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद नाराज ग्रामीणों ने अब मतदान नहीं करने की चेतावनी दे डाली है। सोमवार को ग्रामीणों ने गांव में प्रदर्शन किया और डीएम को ज्ञापन भेजा। वहां पर ग्राम प्रधान दीपक कुमार, क्षेपं सदस्य अर्जुन सिंह, दलीप सिंह नेगी, प्रेमा देवी, हेमा देवी, शिवानी नेगी, कल्पना, यशोदा भंडारी आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें