फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुमटी की प्रेमा रावत का उत्तराखंड रणजी टीम में हुआ चयन

विज्ञापन
क्रिकेटर प्रेमा रावत। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। सुमटी गांव की प्रेमा रावत का उत्तराखंड महिला क्रिकेट टीम में चयन हो गया है। सोमवार को घोषित 20 सदस्यीय टीम में शामिल होने वाली वह बागेश्वर जिले की पहली महिला क्रिकेटर हैं।
विज्ञापन

प्रेमा का बचपन गांव में बीता था। उन्होंने गांव के प्राथमिक स्कूल से तीसरी कक्षा तक की पढ़ाई की। जिसके बाद उनका परिवार बरेली शिफ्ट हो गया। प्रेमा के पिता केदार सिंह रावत एयरफोर्स में तैनात हैं। उनके दो छोटे भाई हेमंत और विमल पढ़ाई कर रहे हैं। प्रेमा अपनी सफलता और क्रिकेट में जाने का श्रेय माता बसंती देवी और पिता को देती हैं। उन्होंने फोन पर बताया कि वे इन दिनों पुणे में है। एक क्रिकेटर के लिए राज्य और देश की टीम से खेलना सबसे बड़ा सपना होता है। इधर, प्रेमा की सफलता पर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश सोनियाल, उपाध्यक्ष राम चंद्र पांडेय, महासचिव रमेश दानू, हरीश रावल, कमल बिष्ट आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें