फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली लाइन में लगी आग, रात भर गुल रही आधा दर्जन गांवों की बिजली

विज्ञापन
बागेश्वर के काकड़ा में बिजली के पोल में धमाके के साथ उठती चिंगारी। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती गांव खोली में लाइन में आग लगने से छह गांवों की बिजली गुल हो गई। पूरी रात क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

खोली गांव से गुजर रही लाइन में रविवार शाम करीब छह बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। करीब 20 सेकंड तक तार जलते रहे। ग्रामीणों ने तत्काल ऊर्जा निगम को सूचना दी। क्षेत्र के खोली, काकड़ा, भटोली, अमतौड़ा, स्यूनी आदि गांवों में रात भर बिजली न रहने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सोमवार सुबह बिजली नहीं होने से लोगों के रोजमर्रा के कामकाज पर असर पड़ा।
विभागीय कर्मचारियों ने लाइन की मरम्मत कर करीब 11 बजे आपूर्ति सुचारु करवाई। इधर ग्रामीणों का कहना है कि कई स्थानों पर बिजली के झूलते और पेड़ों की टहनियों के बीच से गुजरते तारों के कारण अक्सर शॉर्ट सर्किट हो रहा है। जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

अल्मोड़ा मालरोड क्षेत्र में दो घंटे रही बिजली गुल
अल्मोड़ा। ठंड के मौसम में सोमवार को शहर में बिजली की आंखमिचौली से लोग परेशान रहे। वहीं शाम के समय चौघानपाटा में ट्रांसफार्मर में खराबी आने से मालरोड और आसपास के इलाकों में दो घंटे बिजली गुल रही।
ठंड के मौसम में बिजली लाइनों में लोड बढ़ रहा है। ठंड में लोग हीटर, ब्लोवर आदि का सहारा ले रहे है। इस कारण दिन में कई बार बिजली गुल हो रही है। वहीं रघुनाथ मंदिर के आसपास के इलाकों में आए दिन बिजली अव्यवस्था से लोग परेशान हैं। इस इलाकों में सुबह के समय अकसर बिजली गुल होना आम हो गया है। सोमवार को बिजली लाइनों में लोड बढ़ने से ट्रांसफार्मरों के फ्यूज फटते रहे। जिस कारण कई इलाकों में बिजली गुल रही।
वहीं, चौघानपाटा स्थित ट्रांसफार्मर में सायं साढ़े तीन बजे खराबी आने से चौघानपाटा, थपलिया, मालरोड समेत आसपास के इलाकों में बिजली गुल रही है। बाद में बिजली कर्मियों ने ट्रांसफार्मर में आई खराबी दूर की। इसके बाद करीब साढ़े पांच बजे बिजली आपूर्ति सुचारु हुई।
बिजली की आंखमिचौली से लोग परेशान
रानीखेत। बारिश के बीच बिजली की आंखमिचौली भी दिन भर चलती रही। गांधी चौक सहित तमाम स्थानों पर दिन भर बिजली आती जाती रही। चौबटिया क्षेत्र में भी देर शाम होते ही बत्ती गुल हो गई। हालांकि ऊर्जा निगम के अधिकारियों का कहना है कि बार बार लाइनों में फाल्ट आ रहा था। इसलिए शटडाउन लिया गया था। एसडीओ सौरभ जोशी ने बताया कि चौबटिया में आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें