बागेश्वर के मटेना में स्वाधीनता सेनानी स्वर्गीय प्रेमानंद खोलिया की वीरांगना कलावती देवी (100) से ?
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर/कपकोट। बागेश्वर और कपकोट विधानसभा क्षेत्र में बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता घर पर बैलेट पेपर से मतदान कर रहे हैं। बागेश्वर विधानसभा सीट में 814 और कपकोट विधानसभा सीट में 443 बुजुर्ग और दिव्यांग मतदान करेंगे। बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में 814 में से अब तक 618 बुजुर्ग और दिव्यांग बैलेट पेपर से मतदान कर चुके हैं। कपकोट सीट में 443 में से 344 दिव्यांग और बुजुर्ग मतदान कर चुके हैं।
बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को बैलेट पेपर से मतदान कराने के लिए निर्वाचन विभाग की टीमघर-घर पहुंच रही है। बागेश्वर विधानसभा सीट से आरओ हर गिरी और कपकोट के आरओ पारितोष वर्मा का कहना है कि बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को प्राथमिकता के अनुसार मतदान कराया जा रहा है। इसके लिए घर-घर टीम जा रही है। घर पर मतदान को लेकर बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है।