फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा एक बार फिर पूर्ण बहुमत से सत्ता में आएगी:खंडूरी

विज्ञापन
बागेश्वर में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष खंडूरी को पिछौड़ा ओढ़ाकर सम्मानित करते पदाधि? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रितु खंडूरी ने दावा किया है कि प्रदेश में एक बार फिर भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। वे भाजपा महिला मोर्चा जिला कार्यसमिति की बैठक को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि सरकार ने पांच साल में जनता को विकास कार्यों की सौगात दी है। जनता हमारे कामकाज से संतुष्ट है।
विज्ञापन

जिला कार्यालय में हुई बैठक में उन्होंने जिला कार्यकारिणी के सदस्यों, आठों मंडलों के अध्यक्षों के साथ चुनाव की रणनीति पर चर्चा की। वहां पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सविता नगरकोटी, चंपावत की पूर्व जिलाध्यक्ष हेमा जोशी, प्रदेश महामंत्री मोहनी पोखरिया, विधायक चंदन दास, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, दीपा आर्या, नीमा धपोला, ब्लॉक प्रमुख पुष्पा देवी, कनिष्ठ प्रमुख चांदनी टम्टा थीं।
नव मतदाता सदस्यता अभियान चलाया
अल्मोड़ा/बागेश्वर। बुधवार को भाजयुमो अल्मोड़ा नगर अध्यक्ष अर्जुन सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में अभियान की शुरूआत की गई। युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। बताया कि एक सप्ताह तक अल्मोड़ा जिले के सभी 23 मंडल और छह विधानसभाओं में अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गोविंद पिलख्वाल, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरूरानी आदि थे। इधर, बागेश्वर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनोज ओली के नेतृत्व में नव मतदाता शिविर अभियान का शुभारंभ किया गया। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, विस्तारक योजना के प्रदेश सह प्रमुख कुंदन परिहार की उपस्थिति में नए मतदाताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।
विज्ञापन

भगरतोला से मेरा परिवार, भाजपा परिवार की शुरुआत
गरुड़ (बागेश्वर)। भाजपा की मंडल इकाई ने मेरा परिवार भाजपा परिवार कार्यक्रम की शुरुआत शक्ति केंद्र भगरतोला से की। कार्यक्रम का शुभारंभ अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक के निदेशक घनश्याम जोशी ने किया। वहां पर पूर्व मंडल अध्यक्ष मंगल राणा, राजू बोरा, लक्ष्मी दत्त पांडे, नारायण सिंह डसीला, दीपक बोरा, गोपाल सिंह बोरा आदि थे।
शीघ्र पन्ना प्रमुख बनाएं बूथ अध्यक्ष : चटर्जी
अल्मोड़ा। बंगाल से सांसद और भाजपा की प्रदेश सह प्रभारी लॉकेट चटर्जी ने अल्मोड़ा विधानसभा की प्रबुद्धजन एवं शक्ति केंद्र पर्यन्त बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कहा भाजपा 2022 में फिर उत्तराखंड में सरकार बनाने जा रही है। बूथ अध्यक्ष पन्ना प्रमुख बनाने के काम में तेजी लाएं और हर बूथ को जीतने का प्रयास करें।
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सबसे पहले देश को रखते हैं, फिर पार्टी को और अंत में खुद को। भाजपा में नरेंद्र मोदी जैसे चमत्कारी नेतृत्व हैं जो भारत ही नहीं पूरे विश्व में एक मजबूत नेता हैं। राज्य में युवा सोच के मुख्यमंत्री हैं जो लगातार जन सरोकार से जुड़े कार्यों को पूर्ण कर रहे हैं। वहां पर भाजपा के जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, विधानसभा अल्मोड़ा के प्रभारी सचिन साह, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, जिला महामंत्री महेश नयाल, ललित मेहता, प्रकाश बिष्ट थे।
बंगाल में भी मजबूती से हो रहा काम
अल्मोड़ा। चटर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा का कार्यकर्ता मजबूती से कार्य कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल में तुष्टिकरण की राजनीति हो रही है, लेकिन उत्तराखंड में ऐसा नहीं है यहां भाजपा की सरकार है और हर किसी नागरिक को उसके अधिकार दिए हैं। इस बार कांग्रेस को पिछले बार से भी नीचे भेजना है। विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा पिछले पांच वर्षों में अल्मोड़ा में में कई एतिहासिक काम हुए हैं।
जमीनी नेताओं की अनदेखी कर रही पार्टी : नगर महामंत्री
अल्मोड़ा। भाजपा अल्मोड़ा नगर महामंत्री संजय शाह ने अपनी ही पार्टी के नेताओं पर जमीनी कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। नगर महामंत्री का आरोप है कि बुधवार को चटर्जी की बैठक में पार्टी के कुछ तथाकथित नेताओं ने पार्टी से जुड़े जमीनी कार्यकर्ताओं को दरकिनार किया। उनका कहना है कि 2022 का चुनाव नजदीक है और पार्टी के कुछ स्वयं भू नेता भाजपा को एक निजी कंपनी बनाकर अपने व्यक्गित स्वार्थों को सिद्ध कर रहे हैं। अगर भाजपा के जमीनी कार्यकर्ताओं को अनदेखा किया जाएगा तो 2022 के चुनाव में भाजपा के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। उनका यह भी आरोप है कि पार्टी में कुछ लोग संगठन के पदों का दुरूपयोग कर अपनी जेबें गरम कर रहे हैं। अनदेखी के चलते उन्होंने बुधवार को आयोजित बैठक का बहिष्कार किया।
चुनाव के लिए जनता से करेंगे विचार विमर्श
अल्मोड़ा। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विपिन भट्ट 20 नवंबर से अल्मोड़ा, बागेश्वर के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण कर 2022 विधानसभा चुनाव के संबंध में स्थानीय जनता से विचार विमर्श करेंगे। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में किस प्रत्याशी का समर्थन किया जाना है। इस संबंध में लोगों की राय लेकर सामूहिक निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें