फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक व्यक्ति के कब्जे से 71 हजार की नकदी बरामद

विज्ञापन
बैजनाथ में पुलिस और अर्ध सैनिक बल फ्लैग मार्च करते - फोटो : GARUD
विज्ञापन
कपकोट/बागेश्वर। कपकोट पुलिस ने एक व्यक्ति के कब्जे से 71 हजार रुपये बरामद किए हैं। सोमवार की रात कपकोट थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी पुलिस टीम के साथ रात्रि गश्त कर रहे थे। चेकिंग के दौरान भराड़ी में एक कार की तलाशी ली गई। वाहन में सवार बसंत बल्लभ जोशी निवासी कपकोट के बैग से उक्त रकम बरामद हुई। वे रकम के संबंध में कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। ना ही कोई विवरण उपलब्ध करा पाए। इस पर थानाध्यक्ष ने उक्त धनराशि कब्जे में ले ली। अग्रिम कार्रवाई के लिए रिटर्निंग आफीसर कपकोट पारितोष वर्मा को रिपोर्ट प्रेषित की है। संवाद
विज्ञापन

शराब के 48 पव्वे सहित एक दबोचा
बागेश्वर। कोतवाली पुलिस ने शराब के 48 पव्वे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जगदीश सिंह ढकरियाल ने बताया कि स्टेशन रोड में केमू स्टेशन के पास हरीश जोशी (31) निवासी पाटली, देवलधार से यह शराब बरामद हुई। आरोपी पर आबकारी अधिनियम में केस दर्ज किया गया है।
बैजनाथ पुलिस ने खोया मोबाइल लौटाया
बागेश्वर। बैजनाथ पुलिस ने एक महिला को उसका खोया मोबाइल फोन लौटाया है। मंगलवार की सुबह गश्त के दौरान बैजनाथ पुलिस की चीता टीम को गरुड़ फायर सर्विस के पास सड़क किनारे मोबाइल फोन पड़ा मिला। पुलिस ने सुनीता गोस्वामी निवासी गागरीगोल (बैजनाथ) से मुलाकात कर मोबाइल के बारे में जानकारी हासिल की। सही पहचान बताने पर महिला को फोन वापस कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें