फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपकोट के पंप में 16 जून से पेट्रोल नहीं, गेलन में रोक लगने से किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर/कपकोट। जिले में पेट्रोल की उपलब्धता के मामले में कुछ सुधार आया है लेकिन कपकोट में पेट्रोल की भारी किल्लत बनी हुई है। कपकोट में तीन दिन से पेट्रोल नहीं मिल रहा है। पेट्रोल की किल्लत के चलते गेलन, बोतलों में तेल देने में रोक से किसान परेशान हो गए हैं।
विज्ञापन

जिले के 11 पेट्रोल पंपों में से वर्तमान में ताकुला रोड स्थित पंप खराब है। शेष 10 पंपों में से कपकोट के पेट्रोल पंप को छोड़कर अन्य पंपों में शनिवार को पेट्रोल उपलब्ध था। कपकोट के पेट्रोल पंप में 16 जून से पेट्रोल नहीं मिल रहा है। कपकोट भराड़ी स्थित पंप में 1267 लीटर पेट्रोल है जिसे पूर्ति विभाग ने रिजर्व में रखवा रखा है। पेट्रोल न मिलने से कपकोट के लोग परेशान हो गए हैं। पेट्रोल के लिए जिला मुख्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
वहीं, पूर्ति विभाग की गेलन और बोतलों में तेल देने पर लगाई गई रोक से पॉवर ट्रिलर का प्रयोग करने वाले किसान परेशान हो गए हैं। कपकोट के किसान दीपक गढ़िया ने बताया कि पॉवर ट्रिलर पेट्रोल से चलता है। गेलन में पेट्रोल न मिलने से भारी दिक्कत आ गई है। प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी/एसडीएम बागेश्वर हर गिरी का कहना है कि कपकोट को छोड़कर अन्य सभी पंपों में शनिवार को पेट्रोल उपलब्ध था। कपकोट के पंप के लिए सोनीपत से पेट्रोल का टैंकर रवाना हो चुका है। रविवार को कपकोट में पेट्रोल पहुंच जाएगा। गेलन, बोतल में तेल देने पर लगी रोक के संबंध में उन्होंने कहा कि लोग अनावश्यक पेट्रोल जमा कर रहे थे। इसको देखते हुए रोक लगाई गई है। इसका सकारात्मक असर भी देखने को मिल रहा है। उनका कहना है कि किसानों को पेट्रोल की जरूरत होगी तो, इसके लिए संबंधित एसडीएम या उनसे (डीएसओ) अनुमति ली जा सकती है।
विज्ञापन

बैजनाथ में भी ईंधन की किल्लत
गरुड़ (बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र के एकमात्र बैजनाथ पेट्रोल पंप पर ईंधन का पर्याप्त स्टॉक न होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बदरीनाथ धाम जाने वाले अधिकतर तीर्थ यात्री बैजनाथ-ग्वालदम मार्ग से होकर जाते हैं। यात्रियों की आवाजाही से बैजनाथ पंप पर ईंधन की मांग बढ़ गई है। एसडीएम /प्रभारी डीएसओ हर गिरी ने पंप संचालक को निर्देश दिए हैं कि तीर्थ यात्रियों को ईंधन पर्याप्त मात्रा में दें। उन्होंने हिंदुस्तान पेट्रोलियम के एरिया मैनेजर से हर रोज बैजनाथ पंप में ईंधन का टैंकर भेजने को कहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें