बागेश्वर। बागेश्वर में हर रोज डेंगू के नए मामले सामने आ रहे हैं। रविवार को डेंगू के चार नए मामले सामने आए। पांच मरीज डिस्चार्ज किए गए। इस समय जिला अस्पताल में 15 डेंगू पीड़ितों का इलाज चल रहा है।
शीतकाल की दस्तक के बाद भी डेंगू के मामले आने से सवाल खड़े हो रहे हैं। जिले में सितंबर से डेंगू के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अब तक डेंगू के सौ से अधिक मामले जिले में आ चुके हैं। जिले में डेंगू के लिए 10-10 बेड के अलग से दो वार्ड बनाए गए हैं। शनिवार को जिला अस्पताल में 16 डेंगू पीड़ित भर्ती थे। रविवार को इनमें से पांच मरीज डिस्चार्ज हो गए। अस्पताल में भर्ती डेंगू मरीजों की संख्या 11 पर आ गई थी लेकिन रविवार को डेंगू के चार नए मामले सामने आ गए। जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या फिर 15 पहुंच गई।
निर्देश के पालन में ढिलाई
बागेश्वर। बीते माह जिले में डेंगू के मामले सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने नगरपालिका के साथ ही स्वास्थ्य विभाग को डेंगू से सजगता से निपटने के निर्देश दिए थे। नगरपालिका को नगरीय क्षेत्र में फागिंग के साथ ही बंद निकास नालियों को खोलने के निर्देश दिए गए थे। नियमित रूप से फागिंग नहीं हो रही है। निकास नालियां बंद हैं। पानी जमा हो रहा है। इस ओर ध्यान देने की जरूरत है। संवाद