फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: लावारिस जानवरों से निजात दिलाने के लिए प्रदर्शन

Thu, 14 Mar 2024 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला मुख्यालय के मंडलसेरा क्षेत्र में किसान लावारिस जानवरों से परेशान हो गए हैं। किसानों ने लावारिस जानवरों से निजात दिलाने के लिए कलक्ट्रेट परिसर में प्रर्दशन किया।
विज्ञापन




बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे किसानों ने लावारिस जानवरों से निजात दिलाने की मांग के लिए नारेबाजी की। डीएम अनुराधा पाल को सौंपे ज्ञापन में कहा कि लावारिस जानवरों ने खेती चौपट कर दी। लावारिस जानवरों के झुंड खेतों में पहुंच रहे हैं। लावारिस जानवरों के कारण लोग खेती छोड़ रहे हैं।

कहा कि लोगों ने पालतू गोवंशीय जानवरों को लावारिस छोड़ दिया है। जानवरों के कान में लगे टैग इसकी तस्दीक कर रहे हैं। टैग के आधार पर लावारिस छोड़े गए पशुओं और मालिकों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की। खेतों के नुकसान का मुआवजा देने और लावारिस पशुओं को गोसदन भेजने की मांग की। प्रदर्शन में आशा जोशी, पूनम जोशी, बबीता पांडे, आनंदी नेगी, शशि साह, पुष्पा देवी, पार्वती देवी, नंदी देवी, अनीता आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें