फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन कर्मियों की हड़ताल जारी

विज्ञापन
बागेश्वर में प्रदर्शन करते परिवहन कर्मी। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, मुख्य सहायक के पदों को स्टाफिंग पैटर्न के अनुसार कम दर्शाने के विरोध में सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय के कर्मचारियों ने पांचवे दिन भी कार्य बहिष्कार किया।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों ने मांगों को लेकर एआरटीओ कार्यालय परिसर में नारेबाजी की। कहा कि लगातार मांग उठाने के बाद भी सरकार मांगें पूरी नहीं कर रही हैं। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और मुख्य सहायक के पदों को कम दर्शाने की गलती ठीक नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। हड़ताल से एआरटीओ कार्यालय में कामकाज प्रभावित हो गया है। प्रदर्शन में प्रधान सहायक निश्चय जोशी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जतिन तिवारी, कनिष्ठ सहायक चंद्रपाल मौरिया शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें