फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से जगथाना के ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। जगथाना के ग्रामीण की करंट लगने से मौत हो गई है। मृतक के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। जिसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जगथाना गांव में एक मकान में लिंटर डालने का काम चल रहा था। बृहस्पतिवार को मकान में लिंटर डालने के लिए झांप बनाई जा रही थी। इस दौरान एक लोहे का सरिया पास से गुजर रही बिजली लाइन को छू गया और सरिया में करंट दौड़ने लगा। ग्रामीण कुंजर सिंह (44) पुत्र मंगल सिंह सरिया में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गए। अचानक हुई घटना से गांव में खलबली मच गई। लोगों ने करंट की चपेट में आए ग्रामीण को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद ग्रामीण को मृत घोषित कर दिया। इधर, जिला अस्पताल की सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। कोतवाल जीएस ढकरियाल ने कहा कि हादसे को लेकर किसी तरह का मामला दर्ज नहीं है। हादसा कपकोट थाना क्षेत्र में हुआ है। कपकोट पुलिस ही मामले की जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें