बागेश्वर के बीडी पांडेय परिसर में प्रभारी निदेशक को ज्ञापन देते एनएसयूआई कार्यकर्ता। संवाद
बागेश्वर। छात्र संगठन एनएसयूआई ने स्नातक और स्नातकोत्तर के सेमेस्टर में प्रवेश तिथि बढ़ाने की मांग की है। मंगलवार को छात्र-छात्राओं ने प्रभारी निदेशक डाॅ. जीवन सिंह गढि़या के माध्यम से कुलपति को ज्ञापन भेजा।
विद्यार्थियों का कहना है कि स्नातक के तीसरे और पांचवे, स्नातकोत्तर के पहले सेमेेस्टर की प्रवेश तिथि समाप्त हो गई है लेकिन कई विद्यार्थी प्रवेश से अब भी वंचित हैं। परिसर में सीट भी खाली हैं। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्रवेश से वंचित छात्र-छात्राओं की परेशानी को देखते हुए प्रवेश तिथि में बढ़ोतरी करने की मांग की। इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल कुमार, सह सचिव धीरज कार्की, पंकज कुमार, वंदना जोशी, नमीष रावत, राहुल बाराकोटी, चाहत थापा, कमलेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद