फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: बागेश्वर में बदला मौसम का तेवर, उच्च हिमालयी चोटियों पर फिर हिमपात

Mon, 27 Nov 2023 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर

सार

सोमवार सुबह आसमान में घने बादल छा गए। दिनभर धूप के दर्शन नहीं हुए। हिमालयी चोटियों जांतोली, बोराचक, फुर्किया, बोरबलड़ा, समडर, कीमू के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्का हिमपात होने की सूचना है।
विज्ञापन
weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में सोमवार को मौसम का मिजाज बिगड़ गया। सुबह से ही आसमान घने बादलों से घिरा रहा। हिमालयी चोटियों में हल्का हिमपात होने की सूचना है। निचले इलाकों में बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम में आई तब्दीली से तापमान में करीब तीन डिग्री की गिरावट आ गई है।

विज्ञापन


रविवार रात से ही आसमान में बादल घिरने लगे थे। सोमवार सुबह आसमान में घने बादल छा गए। दिनभर धूप के दर्शन नहीं हुए। हिमालयी चोटियों जांतोली, बोराचक, फुर्किया, बोरबलड़ा, समडर, कीमू के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्का हिमपात होने की सूचना है। हिमालयी क्षेत्र से लगे आबादी वाले इलाकों में बर्फबारी नहीं हुई है। समाचार लिखे जाने तक निचले इलाकों में कहीं से भी बारिश होने की सूचना नहीं है।

सोमवार को बागेश्वर का अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस था। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को जिले में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली गिरने और ओलावृष्टि होने की संभावना जताई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें