बागेश्वर के गोमती पुल क्षेत्र में सड़क पर खड़ी बाइकें। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बागेश्वर में पार्किंग की उचित सुविधा न होने से वाहन सड़क पर पार्क किए जाते हैं। गोमती पुल क्षेत्र में बैंक और दुकानों के आगे दोपहिया वाहन खड़े रहने से व्यापारी बेहद परेशान हैं।
बागेश्वर में पार्किंग सुविधाओं की बेहद कमी है। पालिका दो स्थानों में सड़क किनारे खुली पार्किंग का संचालन करती है। एक निजी पार्किंग भी नगर में संचालित होती है। पार्किंग न होने से वाहन सड़क के किनारे खड़े रहते हैं। गोमती पुल क्षेत्र में दुकानों के आगे हर समय दुकानों के आगे वाहन खड़े रहते हैं। दुकानों के आगे वाहन खड़े रहने से दुकानों को जाने का रास्ता भी नहीं बचता है। व्यापारी कई बार दुकानों के आगे वाहन खड़े रहने का विरोध कर चुके हैं। पुलिस से दुकानों के आगे वाहन खड़े करने पर रोक लगाने की मांग कर चुके हैं लेकिन इस पर कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। गोमती पुल क्षेत्र में एक बैंक भी है, बैंक के आगे भी वाहन खड़े रहते हैं, इससे ग्राहकों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है। व्यापारियों ने दुकानों के आगे वाहन खड़े करने पर रोक लगाने की मांग की है। वहीं शुक्रवार को पिंडारी रोड, एसबीआई तिराहा में कई बार जाम लगने से वाहन संचालक परेशान रहे।