फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय एनसीसी शिविर संपन्न

विज्ञापन
बागेश्वर के कंट्रीवाइड स्कूल में ड्रिल का अभ्यास करते एनसीसी कैडेट। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल कठायतबाड़ा में आयोजित तीन दिनी एनसीसी शिविर का समापन हुआ। शिविर में कैडेटों को अनुशासन का महत्व बताया गया। उन्हें शस्त्र चलाने के गुर भी सिखाए गए।
विज्ञापन

शिविर का समापन कमांडिंग अधिकारी वीके उप्रेती ने किया। उन्होंने कहा कि जीवन में अनुशासन का बड़ा महत्व है। कैडेटों को अनुुशासित जीवन जीना चाहिए। उन्होंने कैडेटों से शिविर में सीखे ज्ञान को आत्मसात करने को कहा। प्रधानाचार्य आशा तिवारी ने कहा कि संयम और अनुशासन से हर परेशानी का हल निकल सकता है। रवींद्र सिंह भंडारी ने युवाओं को सेना भर्ती की तैयारी के बारे में भी बताया। वहां पर सीनियर और जूनियर विंग के कैडेटों सहित एएनओ सचिन बिष्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें