फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति किया जागरुक

विज्ञापन
बागेश्वर के जन शिक्षण संस्थान में बालिका दिवस पर बेटियों को संबोधित करतीं बेटी। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जन शिक्षण संस्थान में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मौजूद बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। तीनों ब्लॉकों से 40 बालिकाओं और महिलाओं ने कार्यक्रम में शिरकत की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए संस्थान के निदेशक डॉ. जितेंद्र तिवारी ने बताया कि भारत सरकार ने इस वर्ष 20 साल से कम आयु वर्ग की युवतियों की उपलब्धि और सेल्फी विद डॉक्टर को कार्यक्रम की सूची में रखा है। जिसका उद्देश्य देश भर की बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए जागरूक करना है। सहायक कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र खेतवाल और काउंसलर भुवन चंद्र जोशी ने समाज के निर्माण में बालिकाओं का अहम योगदान रहा है। बालिका दिवस का मुख्य उद्देश्य समाज के लोगों को बेटियों के प्रति जागरूक करना, बालिकाओं के अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण की जानकारी देना है। सहायक कार्यक्रम अधिकारी चंदू नेगी ने 24 जनवरी 1966 को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने पहली महिला प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। जिसके चलते इसी दिन राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य बालिकाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक करना और समाज में बालिकाओं के प्रति होने वाले भेदभाव को दूर करने के लिए लोगों को जागरूक करना है। इस मौके पर लेखाकार गगन पंत, हिमांशी देव, संध्या पंत, लता पंत, दिव्या पंत, आनंद सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें