फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनो यूरिया के प्रयोग से मिलेगा पर्यावरण संरक्षण को बल

विज्ञापन
बागेश्वर के आरे में हुई किसान सभा में किसानों को नैनो यूरिया की जानकारी देते सहकारी समिति के लोग। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। आरे सहकारी समिति में नैनो यूरिया तरल उपयोग जागरुकता कार्यक्रम के तहत किसान सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 40 किसानों ने भागीदारी की। उन्हें साधारण यूरिया के स्थान पर नैनो यूरिया के इस्तेमाल से होने वाले लाभ बताए गए। समिति की ओर से किसानों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन

किसान सभा का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि जिला सहायक निबंधक मनोहर सिंह मर्तोलिया ने नैनो यूरिया के बारे में बताते हुए कहा कि इसके प्रयोग से जल, मिट्टी और पर्यावरण को बचाने में मदद मिलेगी। उन्होंने इफ्को के कृषि प्रचार-प्रसार कार्यों की भी सराहना की। इफ्को के क्षेत्रीय अधिकारी विनोद कुमार जोशी ने कहा कि नैनो यूरिया परंपरागत यूरिया की तुलना में फसलों को अधिक पोषण देती है। इसके इस्तेमाल से फसल उत्पादन में वृद्धि होगी। वहां पर सचिव हीरा बल्लभ भट्ट, घनानंद पांडेय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें