बागेश्वर में जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाते जिला जज। विज्ञप्ति
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिले में मोबाइल वैन के माध्यम से विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
बृहस्पतिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला जज शहंशाह मोहम्मद दिलबर दानिश ने जिला न्यायालय परिसर से मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बताया गया है कि मोबाइल वैन ने बृहस्पतिवार को दुगनाकुरी तहसील क्षेत्र में जागरूकता शिवर का आयोजन कर लोगों को विधिक जानकारी दी गई। 29 अक्तूबर को तहसील कांडा, 30 अक्तूबर को कपकोट तहसील, 31 अक्तूबर को गरुड़ तहसील, एक नवंबर को काफलीगैर तहसील क्षेत्र में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन कर लोगों को कानूनी जानकारी दी जाएगी। शुभारंभ के मौके पर अपर जिला जज कुलदीप शर्मा, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) रिजवान अंसारी, प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/ न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती अकमल मौजूद थीं।
अशक्त आवास गृह, वन स्टॉप सेंटर में दी जानकारी
बागेश्वर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सिविल जज (जूनियर डिवीजन) रिजवान अंसारी, प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/ न्यायिक मजिस्ट्रेट बागेश्वर श्रीमती अकमल ने राजकीय वृद्ध एवं अशक्त आवास गृह बागेश्वर और वन स्टॉप सेंटर बागेश्वर में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। सिविल जज (जूनियर डिवीजन) रिजवान अंसारी ने वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं के लिए बनाए गए विधिक सेवा योजनाओं की जानकारी लोगों को दी। विधिक सेवा प्राधिकरण के क्रियाकलापों के बारे में बताया। (संवाद)