फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलसेरा वासियों ने त्यौहार के दिन भी धरना प्रदर्शन किया

विज्ञापन
बागेश्वर के मंडलसेरा में सड़क और पुल निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन करते लोग। संवाद न्यूज एजें? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। रक्षाबंधन के त्योहार पर भी मंडलसेरा वासियों ने पुल और सड़क निर्माण के लिए धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शिलान्यास के बाद भी निर्माण कार्य शुरू न होने पर आक्रोश जाहिर किया। मंडलसेरा में शीघ्र पुल और सड़क बनाने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिलान्यास के बाद भी उनके लिए पुल और सड़क नहीं बनाई जा रही है। लंबे समय से लोग इसको लेकर आंदोलित हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। उनका कहना है कि जब तक मांग पूरी नहीं होती है, धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर कैलाश चंद्र जोशी, प्रताप सिंह भंडारी, शंकर दत्त जोशी, भुवन चंद्र पाठक, नरेंद्र सिंह, रमेश सिंह रावत, बलवंत सिंह, सुरेंद्र सिंह पैठानी, गिरीश राम, शेर सिंह कोरंगा, गोविंद सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें