बागेश्वर के कपकोट थाना क्षेत्र के नानकन्यालीकोट में एक ग्रामीण की संदिग्ध परिरिस्थतियों में मौत हो गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार युवक की मौत करंट लगने से हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कन्यालाकोट निवासी ललित राम (27) गांव में अकेले रहता था। उसकी माता और भाई बागेश्वर में रहते हैं। विगत 15 अगस्त से युवक ग्रामीणों को नहीं दिखाई दिया था। रविवार को ग्रामीणों को उसके घर से दुर्गंध आती महसूस हुई। ग्रामीण सुभाष प्रसाद ने 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष कैलाश बिष्ट सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष बिष्ट ने बताया कि युवक के हाथ और शरीर में दीवार से उखड़ा बिजली का स्विच बोर्ड और तार गिरा था। संभवत: करंट लगने से उसकी मौत हुई है। शव से दुर्गंध आने लगी थी, जिससे प्रतीत होता है कि उसकी मौत कुछ दिन पहले ही हो चुकी थी।