बागेश्वर के कोतवाली परिसर में आयोजित हरियाली तीज में शामिल पुलिस परिवार की महिलाएं।
बागेश्वर। कोतवाली परिसर में पुलिस परिवार की महिलाओं और महिला पुलिस कर्मियों के लिए हरियाली तीज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस परिवार की महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम किए और प्रतियोगिताओं में भागीदारी की। विजेता प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
हरियाली तीज कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भगवती नेगी ने किया। पुलिस परिवार की महिलाओं और महिला कर्मियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगाए। इस दौरान तीज क्वीन, रैंप वॉक, सोलह श्रृंगार, मेहंदी, बैलून आदि प्रतियोगिताएं कराई गईं। युवतियों और महिलाओं ने रंग-बिरंगे परिधान में आकर्षक नृत्य भी प्रस्तुत किया।
तीज क्वीन प्रतियोगिता में तारा गोस्वामी विजेता रहीं। नीमा को दूसरा और मधु सैनी को तीसरा स्थान मिला। सोलह श्रृंगार प्रतियोगिता में एसआई खष्टी बिष्ट, बैलून प्रतियोगिता में आरक्षी मीना आर्या, मेहंदी प्रतियोगिता में होम गार्ड रोशनी और सबसे लंबे बाल प्रतियोगिता में होम गार्ड प्रतिमा कठायत विजेता रहे। विजेताओं को आकर्षक उपहार प्रदान किए गए। इस मौके पर प्रतिसार निरीक्षक प्रताप सिंह नेगी, एसआई मीना रावत, एसआई आशा बिष्ट, एसआई निर्मला पटवाल, हेड कांस्टेबल शांति पंत आदि मौजूद रहे।