फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत में 102 वादों का हुआ निस्तारण

विज्ञापन
बागेश्वर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अपनी बात रखते पक्षकार। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित लोक अदालत में शनिवार को 102 वादों का निपटारा किया गया।
विज्ञापन

जिला न्यायालय बागेश्वर और बाह्य न्यायालय गरुड़ में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया था। सिविल जज(सी0डि0)/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण त्रिचा रावत ने अवगत कराया है कि अपर जिला जज कुलदीप शर्मा की बैंच में कुल एक एमएसीटी मामले का सुलह समझौता हुआ। 1.50 लाख का समझौता कराया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट बागेश्वर अकमल की बैंच में 82 (फौजदारी वाद, एनआई एक्ट, बैंक वाद, वैवाहिक वाद और अन्य सिविल वाद) मामलों में सुलह कर 13 लाख 3588 रुपये का समझौता किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा बैंक मामलों के प्री-लिटिगेशन के 15 मामलों में 60 लाख 23468 रुपये का समझौता कराया गया। सिविल जज (जूडि)/न्यायिक मजिस्ट्रेट गरुड़ विवेक शर्मा की बैंच में चार वैवाहिक वाद और फौजदारी वादों का सुलह समझौता कर 18 हजार रुपये का समझौता कराया गया। नालसा के निर्देशानुसार लॉ कॉलेज के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय लोक अदालत का सर्वे किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें