फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपकोट में बीएसएनएल सेवा ठप, लोग परेशान

विज्ञापन
Less Conectivity of BSNL in Kapkot
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र में बीएसएनएल सेवा ठप होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई दिनों से क्षेत्र में बीएसएनएल की संचार सेवा चरमराई है। बीते दो दिनों से सिग्नल पूरी तरह से गायब हैं। आए दिन संचार सेवा बाधित होने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। क्षेत्रवासियों ने विभाग से जल्द संचार सेवा बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन

डिजिटलीकरण के दौर में कपकोट के कई गांव जहां संचार सुविधा से वंचित हैं, वहीं अधिकतर गांवों में केवल बीएसएनएल ही संचार का माध्यम है। ऐसे में आए दिन बीएसएनएल सेवा की खराबी के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सिगनल गायब होने से मोबाइल शोपीस बन रहे हैं, तो इंटरनेट की सुविधा का लाभ उठाने से भी लोग वंचित हो रहे हैं। ऑनलाइन व्यवसाय से जुड़े कारोबारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि अक्सर बीएसएनएल के सिगनल गायब हो जाते हैं। पिछले सप्ताह भी करीब तीन दिन तक लोगों को संचार सेवा से वंचित रहना पड़ा था। रविवार से फिर वही हालात बन गए हैं। लोगों ने क्षेत्र की बीएसएनएल सेवा को दुरुस्त करने की मांग की। इधर, बीएसएनएल के एसडीओ हेमंत जोशी ने कहा कि कर्मचारी लाइन की खराबी को दुरुस्त कर रहे हैं। जल्द ही संचार सेवा बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें