फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से न्याय पंचायत स्तर पर लगेंगी फसल बीमा पाठशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत न्याय पंचायत स्तर पर पांच अप्रैल से फसल बीमा पाठशालाओं का आयोजन किया जाएगा। मुख्य कृषि अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार न्याय पंचायत बदियाकोट के ग्राम डोला में पांच अप्रैल, किलपाड़ा में छह अप्रैल, न्याय पंचायत भराड़ी के मल्ला देश में सात अप्रैल, न्याय पंचायत माजखेत के लाथी में आठ अप्रैल, रमाड़ी नौ अप्रैल, न्याय पंचायत कर्मी के पेठी में पांच अप्रैल, बघर छह अप्रैल, न्याय पंचायत सूपी के ग्राम हरकोट में सात अप्रैल, न्याय पंचायत उत्तरौड़ा के जगथाना में आठ अप्रैल और न्याय पंचायत दियाली के ग्राम जारती में नौ अप्रैल को फसल बीमा पाठशाला का आयोजन कर कृषकों को बीमा योजना की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य कृषि अधिकारी एसएस वर्मा ने बताया कि बीमा पाठशाला में विकासखंड प्रभारी के साथ ही कृषि बीमा के प्रतिनिधि किसानों को फसल बीमा कराने के लिए प्रेरित करेंगे। किसानों को बीमा संबंधित साहित्य भी उपलब्ध कराया जाएगा। फसल बीमा पाठशाला के दौरान किसान क्रेडिट कार्ड और मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन की जानकारी दी जाएगी। किसान क्रेडिट कार्ड के आवेदनपत्र मौके पर भरे जाएंगे। पाठशालाओं के आयोजन के लिए विकासखंड प्रभारी कपकोट को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें