फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइंका के छात्रों ने निकाली कुष्ठ रोग उन्मूलन जागरुकता रैली

विज्ञापन
बागेश्वर में कुष्ठ उन्मूलन जागरुकता रैली निकालते राइंका के छात्र। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। विक्टर मोहन जोशी राइंका के छात्रों ने स्पर्श कुष्ठ अभियान के तहत कुष्ठ रोग उन्मूलन जागरूकता रैली निकाली। विद्यार्थियों ने क्विज और नारा लेखन प्रतियोगिता में भी भागीदारी की। क्विज प्रतियोगिता में नरेंद्र असवाल और नारा लेखन में नीरज मेहता ने पहला स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जागरूकता रैली को प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार तेवाड़ी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कुष्ठ रोगी से किसी तरह का भेदभाव नहीं करने और आसपास कोई कुष्ठ का मरीज होने पर उसे इलाज के लिए प्रेरित करने को कहा। कहा कि कुष्ठ रोग वंशानुगत भी नहीं है। कुष्ठ रोग से पीड़ित व्यक्ति का उपचार कराकर उसे समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए कार्य करना चाहिए। इससे पूर्व कार्यक्रम समन्वयक दीप चंद्र जोशी की देखरेख में क्विज और नारा लेखन प्रतियोगिता संपन्न कराई गई। इस मौके पर गोविंद प्रकाश, सुरेश राम, महिपाल सिंह डसीला, प्रताप मेहरा, हेम जोशी, राजेश आगरी, रवि मिश्रा, नेहा जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें