अमूमन अस्पतालों में मरीजों की संख्या के आधार पर चिकित्सकों की संख्या बढ़ाई जाती है। जिला अस्पताल पर जिले की करीब साढ़े तीन लाख आबादी के साथ ही पड़ोसी जिलों के सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले मरीजों का भी दबाव रहता है लेकिन मरीजों की तादाद बढ़ने के साथ ही जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की संख्या बढ़ने के स्थान पर संख्या कम हो गई है।
Iअस्पताल में पद स्वीकृत होने के बाद भी पर्याप्त तैनाती नहीं हो पाई है। स्वीकृत पदों के सापेक्ष जनरल सर्जन, आर्थो सर्जन, निश्चेतक की तैनाती के लिए उच्चाधिकारियों से लगातार पत्राचार किया जाता है।
- डाॅ. वीके टम्टा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला अस्पताल बागेश्वरI